ब्रेड पिज़्ज़ा रेसिपी

ब्रेड पिज़्ज़ा

सामग्री: 

• 6 सैंडविच ब्रेड (ब्राउन या वाइट)
• ½ कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
• 1 कटा हुआ शिमला मिर्च
• ¼ कप पनीर छोटे टुकडो में कटा हुआ
• 1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
• 1 टमाटर बीज निकाल के कटा हुआ
• 4-5 चम्मच बटर
• 1 कप मोज्रेरेला चीज़ कद्दूकस करा हुआ
• ¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर
• 5-6 चम्मच टोमेटो सौस या पिज़्ज़ा सौस
• नमक स्वादानुसार

विधि: 

• सबसे पहले ब्रेड स्लाइस पर बटर और सौस लगा दे

• उसके बाद सारी कटी हुआ सब्जिया और पनीर ब्रेड स्लाइस के उपर फैला दे

• उसके ऊपर नमक और काली मिर्च छिड़क दे.

• उसके बाद कद्दूकस करी हुई मोज़ेरेला चीज़ ब्रेड के ऊपर फैला दे.

• अब एक नॉन स्टिक तवे को गरम करे उसके ऊपर थोडा बटर डाले और ब्रेड के स्लाइस तवे पर रख दे ऊपर से किसी प्लेट से ढक के धीमी आंच पर चीज़ के गलने या और ब्रेड के कुरकुरे होने तक पकाये.
• इसी तरह से सारी ब्रेड के पिज़्ज़ा बना ले.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ