आँखों के डार्क सर्कल हटाने के घरेलू तरीके


आँखों के डार्क सर्कल हटाने के घरेलू तरीके




  • 1 टमाटर लें, 1 चम्‍मच नींबू का रस और चुटकीभर बेसन और हल्‍दी ले कर मिक्‍सी में पीस लें। इस गाढे पेस्‍ट को अपनी आंखों के चारों ओर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। ऐसा हफ्ते में 3 बार जरुर करें।
  • खीरे या फिर आलू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए खीरे या आलू को क्रश करके आंखो के ऊपर रखें। कुछ देर तक आंखें बंद रखने के बाद डार्क एरिया पर इसे हल्के-हल्के से घुमाएं। इससे आंखों के आसपास का थुलथुलापन कम होगा साथ ही कालापन भी घटेगा।
  • डार्क सर्कल्स पर प्रयोग किए गए ठंडे टी-बैग्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। टी-बैग्स में मौजूद तत्व टैनिन आंखों के आसपास की सूजन और छाई डार्कनेस को कम करता है।
  • आंखों के आस पास की संवेदनशील त्‍वचा पर आप बादाम तेल लगा कर रात को सो सकती हैं। दूसरी सुबह ठंडे पानी से मुंह धो लें।
  • बंद आंखों पर गुलाब जल से भिगोई हुई रूई को आंखों पर रखें। ऐसा केवल 10 मिनट तक करें। ऐसा करने से आंखों के आस पास की त्‍वचा चमक उठेगी।
  • पुदीने की पत्‍तियों को पीस लें और आंखों के आस पास लगा लें। इसे कुछ देर छोड़ दें और फिर आंखों को पानी से धो लें। इससे आपको काफी सहायता मिलेगी।
  • संतरे का रस और ग्‍लीसरीन को एक साथ मिला कर रोजाना आंखों और आस पास के एरिया पर लगाएं। यह बहुत ही प्रभावशाली है और डार्क सर्कल से निजात भी दिलाता है।
  • अपने आहार में दूध, दही, खट्टे फल, दालें, हरी-सब्जियां, अंकुरित अनाज आदि लें। इसके अलावा कलरफुल फूड्स जैसे येलो बेल पेपर, रेड बेल पेपर, टमाटर और ओमेगा 3 युक्त वॉलनट्स जरूर खाएं। आयरन और विटामिन-ए युक्त आहार का भी सेवन जरूर करें।
  • काले घेरे को कंसीलर से भी छुपाया जा सकता है। इसके साथ ही कॉम्पेक्ट पाउडर लगाएं आंखों के नीचे काले घेरे बहुत हद तक छिप जाएंगे। कंसीलर खरीदते समय इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि कंसीलर का शेड फाउंडेशन के शेड से मेल खाता हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ